रेलयात्री कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बक्सर नगर में भ्रमण

बक्सर : प्रस्तावित बक्सर स्टेशन पर एकदिवसीय धरना के समर्थन में शहर के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों से संपर्क किया गया। सभी ने धरना कार्यक्रम को बढ़ चढ़कर समर्थन देने का निर्णय लिया। समर्थन देने वाले मुख्य लोगों में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बबन ओझा,पुर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह,शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा, नगर परिषद के उपचेयरमैन प्रत्याशी सुनील मिश्रा, अधिवक्ता संघ के पुर्व सचिव शेषनाथ सिंह है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य लोगों में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह, शाखा संयोजक विरेन्द्र ओझा, शाखा महामंत्री पंकज पटेल,दीपक सिंह तोमर, वैद्य एस एस के पाण्डेय, जयप्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे, बबन राजभर आदि लोग थे।
रेलयात्री कल्याण समिति की मुख्य मांगे इस प्रकार है,,,
(1) बक्सर स्टेशन परिसर में महर्षि विश्वामित्र की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाय।
(२) बक्सर स्टेशन पर संपुर्ण क्रांति एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस,अकाल तख्त एक्सप्रेस एवं पटना इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव किया जाय।
(३) झारखंड से आरा तक चलने वाली सभी गाड़ियों को बक्सर स्टेशन तक विस्तारित किया जाय।
(४) भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बक्सर तक विस्तार किया जाय ।
(५) कोरोना काल से पहले चलने वाली सभी गाड़ियों को जैसे जनता एक्सप्रेस, अपर इंडिया एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस,तुफान एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को पुनः चालू किया जाय या उसके जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था किया जाय।
(६) कोरोना काल के पहले सिनियर सिटीजन को मिलने वाली सभी सुविधाएं और रियायतें पुनः बहाल किया जाय।
(७) सभी स्टेशनों पर रेलयात्रियों की मुलभुत सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जाय।साफ सफाई की व्यवस्था की जाय।
(८) बक्सर स्टेशन के बाहर जाम की समस्या से निजात के लिए टेंपो और मोटरसाइकिल स्टैंड की अलग-अलग व्यवस्था की जाय।
(९) विश्वस्तरीय घोषित बक्सर स्टेशन पर विकास कार्यों में तेजी लाया जाय।
(१०) जिस प्रकार रेलवे स्टेशनों और गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उसी प्रकार दानापुर रेल मंडल के सभी 
स्टेशनों पर चल रहे कार्यों या की गई कार्यों की गुणवत्ता के जांच के लिए भी निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाय ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता दिखाई दे।
(११) रेल अधिकारियों और रेलयात्री कल्याण समिति के बीच मासिक बैठक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

  
रिपोर्टर : वरुण मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.