मनोज पांडे को फिर मिला कॉग्रेस पार्टी का दायित्व
बक्सर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष माननीय राजेश राम जी के निर्देशानुसार आज डॉ मनोज कुमार पांडे का निलंबन वापस करते हुए तीसरी बार बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर बहाल किया है बक्सर जिला कांग्रेस कमिटीअध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्ति एवं निलंबन वापसी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है इस अवसर पर बक्सर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद ओझा ने कहा है कि डॉ मनोज पांडे के कार्यों पार्टी के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष ने पुनः जो बहाली किया है यह कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती का संकेत है डॉ पांडे अपने 38 साल के संघर्ष में कभी भी पीछे हटकर एवं पीछे मुड़कर नहीं देखें बराबर विपरीत परिस्थिति में भी संघर्ष करके आगे बढ़ने का काम किया कांग्रेस के कार्यक्रमों को अनवरत चलाते रहे हैं जिसका परिणाम है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने निर्णय लेकर बक्सर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पैदा की है
डॉ पांडे ने कहा कि यह नियुक्ति मेरे पार्टी के प्रति समर्पण एवं पिछले 38 वर्षों से लगातार पार्टी के लिए कार्य करने का नतीजा है कि मुझ पर प्रदेश अध्यक्ष ने पुनः विश्वास करते हुए बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बहाल किया है इस बहाली को मैं और मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत करूंगा एवं युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी जी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ते हुए संविधान की रक्षा और लोकतंत्र बचाने का कार्य मैं करूंगा आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हमारे पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी आएगा उसकी जीत सुनिश्चित करूंगा साथ ही कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे पर विश्वास किया है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देता हूं जो हमेशा हमारे कार्यों में सहयोग करते रहे हैं मैं बक्सर जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिस तरह से भगवान रूपी बक्सर की जनता का आशीर्वाद एवं दुआ हमारे पर बराबर था वह दुआ आज मेरे पर काम आ गई जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर डॉ पांडे को फूल माला गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुन बहाली पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दिया जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला ओझा त्रिलोकीनाथ मिश्रा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी संजय कुमार दुबे और पप्पू दुबे पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय राम राम वीरेंद्र राम सोशल मीडिया का अध्यक्ष अभय मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित उपाध्याय वकील सिंह यादव उपेंद्र ओझा भृगु नाथ तिवारी त्रिजोगी नारायण मिश्र अजय कुमार यादव राकेश कुमार दीपक पांडे गोलू पांडे राजू यादव कुमकुम देवी सहित सैकड़ो लोगों ने आशा व्यक्त किया है कि कांग्रेस बक्सर जिला में मजबूत होकर उभरेगी ।।
रिपोर्टर : वरुण मिश्रा

No Previous Comments found.