बूथ सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अहरौली में बैठक

बक्सर - संगठनात्मक कार्यों के महत्व को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अहरौली में एक बैठक आयोजित किया ।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन का कार्य लक्ष्मण शर्मा महामंत्री ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू तथा बूथ सशक्तिकरण बिहार प्रदेश के सह प्रभारी कौशल विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया और कहा कि हम भाजपा जिला अध्यक्ष होने के नाते उन सभी मंडल अध्यक्षों को एवं जिला प्रभारी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण की दिशा में शत प्रतिशत सफलता के लिए दिन रात एक करके पार्टी को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। बूथ सशक्तिकरण कार्य में पार्टी को  शत प्रतिशत सफलता दिलाने के लिए जिले के सभी 26 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित करने का कार्य किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने चुनाव के दृष्टिकोण से प्रत्येक बूथ के सत्यापन करने के आसान तरीका बताऐं। बूथ सशक्तिकरण बिहार प्रदेश सह प्रभारी कौशल विद्यार्थी ने चुनाव में अपना बूथ सबसे मजबूत कैसे बने इसका सरल तरीका उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच बताया ।बूथ सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयां, परेशानियां तथा अपने अनुभव को साझा करने में सतीश त्रिपाठी, मनोज पांडेय ,सिद्धनाथ सिंह, विनोद पांडेय, मुन्ना यादव, रानी चौबे, शेषनाथ पाठक आदि बूथ सशक्तिकरण पदाधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य धनंजय निर्गुण महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभा सिंहं ,निर्भय राय, पुनीत सिंह, मदन दुबे, राजेश सिन्हा, अनिल पांडेय , चुन्नू सिंह, शिशिर चौबे, धनंजय राय,शिला त्रिवेदी ,मीना सिंह कुशवाहा, संध्या पांडेय ,भुटेली तिवारी, रमेश गुप्ता, उमाशंकर पाण्डेय,सतीष दुबे, बिमलेश सिंह, अरविन्द पासवान,सबिता देवी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता - वरुण मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.