देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ब्यावर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस के सानिध्य में हुआ नेहरू गार्डन मै आयोजित, नगर परिषद परिसर में हुआ कार्यक्रम ब्यावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौहान ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले,  पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम मै अशोक रांका,शैलेश शर्मा,राजेंद्र तुंगारिया, कल्पना भटनागर, राम यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। 

रिपोर्टर : शैलेश शर्मा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.