ब्यावर के राजकीय बालिका विद्यालय में ‘कृष्ण-भोग’ का आयोजन, विद्यार्थियों को कराया खीर-पूरी का प्रसाद
ब्यावर : शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (रा.बा.उ.मा.वि.), सेंदड़ा रोड, ब्यावर में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय के प्राचार्य श्री ललित खन्ना द्वारा ‘कृष्ण-भोग’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को बटुक भैरव एवं माता का स्वरूप मानकर आदर सहित खीर-पूरी और आलू-छोले की स्वादिष्ट भोजन प्रसादी कराई गई।
अपने बीच प्राचार्यजी और शिक्षकों को इस रूप में पाकर और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस नेक कार्य में संपूर्ण विद्यालय परिवार ने पूरी तन्मयता से मिलकर विद्यार्थियों को भोजन परोसने में अपना पूरा सहयोग दिया। इस आयोजन ने बच्चों में संस्कारों के साथ-साथ आपसी प्रेम और सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रिपोटर : चंद्रकांत सी पूजारी

No Previous Comments found.