सेवा, समर्पण और संस्कार का उत्सव, पवन शर्मा का प्रेरणादायक जन्मदिन
खबर सिर्फ बताई नहीं जाती...महसूस भी की जाती है और जब बात हो समाज सेवा की, तो सी न्यूज़ भारत सिर्फ खबरें नहीं दिखाता, बल्कि वो भागीदार बनता है...आज की ये कहानी है सेवा, समर्पण और संस्कार की है...जहाँ जश्न भी हुआ और जनकल्याण भी...जी हां लॉयन्स क्लब लखनऊ आकांक्षा गोल्ड ने अपने चार्टर अध्यक्ष और सी न्यूज भारत के एडिटर इन चीफ, लायन पवन शर्मा जी के जन्मदिन को एक खास और सार्थक अंदाज़ में मनाया...मंगलवार, 16 सितंबर, दोपहर 2:30 बजे, विवेकानंद पाली क्लिनिक, निराला नगर, लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड डोनेशन और मरीजों के लिए फल वितरण जैसे पुण्य कार्य संपन्न हुए...
इस अवसर पर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने पहुँचे...लायन्स क्लब 321 B1 के मंडलाधीश लायन डॉ. आर. सी. मिश्रा और विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टीट्यूशन ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद, क्लब के इंमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मुकेश जैन, 1st वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन परमजीत सिंह, 2nd वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन दलजीत सिंह टोनी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन विश्वनाथ चौधरी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन बी एम श्रीवास्तव, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन विशाल सिन्हा, वरिष्ठ लायन मनोहर श्याम श्रीवास्तव, लायन नवीन झींगरन, लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, लायन विनीत श्रीवास्तव, लायन अशोक गौतम, लायन विशाल मिश्रा, लायन आनन्द अरुणेश,अध्यक्ष, लॉयन्स क्लब आकांक्षा गोल्ड और डिस्ट्रिक्ट के अन्य लायन सदस्यगण और C न्यूज़ भारत की टीम मौजूद रही...इस खास अवसर पर करीब 200 मरीजों को फल वितरित किए गए और वो भी कपड़े के थैलों में, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। साथ ही, 18 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ, जो ज़रूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर पहुँचेगा..इस रक्तदान कार्यक्रम में अभिषेक पाठक, प्रियांशु पांडे, आदर्श कनौजिया, मो. आमिर, श्रवण कुमार के साथ-साथ उत्तरप्रदेश विद्युत मजदूर संगठन के उपमहामंत्री अमिताभ सिन्हा और प्रसिद्ध समाजसेविका आरती मिश्रा ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपने महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह किया..
वहीं दूसरी तरफ सेवा के इस अध्याय के बाद, सी न्यूज़ भारत के मुख्य कार्यालय में एडिटर इन चीफ, लायन पवन शर्मा जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यालय को खूबसूरती से सजाया गया, चारों ओर रौशनी और हर्षोल्लास का वातावरण था। सी न्यूज़ भारत की टीम ने अपने प्रधान संपादक का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया कि वह पल हमेशा के लिए यादगार बन गया। केक कटिंग समारोह हुआ, सहयोगियों ने बधाइयाँ और उपहार भेंट किए, और हर चेहरे पर मुस्कान थी। इस खास अवसर पर कई डॉक्टर, राजनेता, राजनैतिक दलों के प्रवक्ता, और जाने-माने कवि भी मौजूद रहे। जिनकी कविता ने इस कार्यक्रम में समां बांधा...आपको बता दें यह सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था, यह उस सोच का उत्सव था जो कहती है कि खुशी तभी पूरी होती है जब वह दूसरों के चेहरे पर मुस्कान बनकर लौटे।
जाहिर है जहाँ अधिकतर मीडिया संस्थान कैमरा लेकर खबर ढूंढते हैं, वहां सी न्यूज़ भारत समाज में उजाला फैलाने के लिए खुद आगे आता है...समाज सेवा हो, मानवता का संदेश हो या ज़रूरतमंदों की मदद...सी न्यूज भारत ने बार-बार यह साबित किया है कि पत्रकारिता सिर्फ शब्दों का खेल नहीं, कर्तव्य और करुणा का संगम भी है...जन्मदिन सिर्फ मोमबत्तियाँ बुझाने का नाम नहीं...कभी-कभी वो आशाओं की लौ भी जलाता है...पवन शर्मा जी की प्रेरणा से जो सेवा का दीपक जला, उसकी रोशनी कई चेहरों पर मुस्कान बनकर बिखरी...ऐसे आयोजनों से समाज को दिशा मिलती है और हमें गर्व होता है कि सी न्यूज़ भारत उसका हिस्सा है...


No Previous Comments found.