Chaitra Maas 2026: चैत्र मास में भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन हो जाएगा नरक!
सनातन धर्म में चैत्र माह का बहुत विशेष महत्व माना जाता है। इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। वर्तमान में चैत्र का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं जैसे गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती। इस वर्ष 19 मार्च से हिंदू नववर्ष का आरंभ होगा और उसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू होगी, जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने इसी महीने में संसार की रचना प्रारंभ की थी। कहा जाता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन ही सृष्टि की शुरुआत हुई थी। इसलिए यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान अधिक से अधिक पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने की सलाह दी जाती है। साथ ही कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें इस माह में करने से बचना चाहिए।
चैत्र माह में इन कामों से करें परहेज
1. बाल और नाखून काटना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह में मंगलवार, गुरुवार और विशेष रूप से नवरात्रि के दिनों में बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस नियम का पालन न करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक हानि भी हो सकती है।
2. गुस्सा और झगड़ा करना
इस पवित्र महीने में किसी पर बिना कारण क्रोध नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए। किसी को कटु शब्द बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शुभ फल कम हो जाते हैं।
3. दिन में सोना
चैत्र माह में दिन के समय सोने से बचना चाहिए। इस दौरान सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ, ध्यान और अच्छे कार्यों में समय बिताना अधिक शुभ माना जाता है।
4. तामसिक भोजन का सेवन
इस महीने में मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस समय सात्विक भोजन करना अधिक लाभदायक और शुभ माना जाता है।

No Previous Comments found.