Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन, मेनडोर पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी सारी परेशानियां!
Chaitra Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करते हैं तथा कई लोग उपवास रखकर मां की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान की गई पूजा और छोटे-छोटे धार्मिक उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इस अवधि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यदि इन दिनों घर के मुख्य द्वार पर कुछ सरल उपाय किए जाएं तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान उपाय जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर के मेन डोर पर करना शुभ माना जाता है।
मेन डोर पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं
नवरात्रि के समय घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू परंपरा में स्वस्तिक को मंगल, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से माना जाता है कि मां दुर्गा की कृपा घर पर बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं।
आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं
नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों से बना तोरण लगाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही यह उपाय घर में सुख और समृद्धि को आकर्षित करता है।
लाल चुनरी या कलावा बांधें
नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार पर लाल चुनरी या कलावा बांधना भी एक शुभ उपाय माना जाता है। लाल रंग को मां दुर्गा का प्रिय रंग माना जाता है। ऐसा करने से देवी की कृपा परिवार पर बनी रहती है और जीवन की कई परेशानियां कम होने लगती हैं।
घी का दीपक जलाएं
नवरात्रि के नौ दिनों तक हर शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। साथ ही घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।
रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है
नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। रंगोली को देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इससे घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बनता है और उत्सव की भावना भी बढ़ती है।

No Previous Comments found.