गर्मी में चैत्र नवरात्रि व्रत: क्या खाएं, क्या छोड़ें और 9 दिन कैसे रहें फिट व एनर्जेटिक
चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। साल 2026 में यह पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। यह समय आध्यात्मिक साधना और मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
हालांकि, इस दौरान मौसम में गर्मी बढ़ने लगती है, ऐसे में व्रत रखते समय सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। कई बार लोग सिर्फ पूजा-पाठ में ध्यान लगाते हैं और खान-पान या शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कमजोरी, पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और चक्कर जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
इसलिए जरूरी है कि व्रत के साथ-साथ संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और हल्की शारीरिक गतिविधि को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आप पूरे नौ दिनों तक खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि कब से कब तक है?
- शुरुआत: 19 मार्च 2026 (गुरुवार)
- समापन (नवमी): 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को हल्का और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे।
व्रत में क्या खाएं?
- उपवास के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो शरीर को पोषण दें और एनर्जी बनाए रखें:
- ताजे फल जैसे केला, सेब, पपीता और अनार
- ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और किशमिश
- साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन
- दूध, दही और पनीर
इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आप कमजोरी से बचेंगे और दिनभर एक्टिव महसूस करेंगे।
व्रत में किन चीजों से बचें?
- कुछ चीजों का सेवन सीमित या बिल्कुल नहीं करना चाहिए:
- ज्यादा तली-भुनी चीजें जैसे साबूदाना वड़ा
- अत्यधिक मीठा भोजन
- ज्यादा नमक (सेंधा नमक भी कम मात्रा में लें)
- चाय और कॉफी का अधिक सेवन

No Previous Comments found.