पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने बनाया विभिन्न व्यंजन

चंदौली - मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रितु खरवार के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों से बने व्यंजन बनाए तथा छात्राओं ने 18 सितंबर 2025 से 20 सितंबर 2025 तक होने वाले कार्यशाला जो कौशल विकास पर आधारित था उसमें तमाम प्रकार की कलाकृतियां व प्रिंटिंग सीखे। आज उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई महिलाओं के सशक्त होने में पोषण का महत्वपूर्ण योगदान है अतः मिशन शक्ति के अंतर्गत भी प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा बताया कि पौष्टिक आहार के सेवन से अपने शरीर को सशक्त बना सकती है क्योंकि मोटे अनाजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस हमारे शरीर को डायबिटीज ,एनीमिया वह हृदय रोगों से बचाते हैं तथा पाचन शक्ति को सुदृढ़ करते हैं। अतः छात्राओं को एवं हम सभी को मोटे अनाजों का सेवन करना चाहिए ताकि हमारा राष्ट्र सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सके। कार्यक्रम में प्रोफेसर पंकज कुमार झा, अशोक कुमार यादव, रविंद्र यादव ,डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सुमना मुखर्जी ,डॉ रविकांत भारद्वाज ,अमित कुमार, दिलशाद अंसारी, अमित कुमार विश्वकर्मा, डॉ अनुराधा पांडे, विनोद कुमार, भावना जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रिपोर्टर - सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.