पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आठ दिवसीय कार्यालय का हुआ आयोजन

चंदौली : पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली के विद्यार्थियों के लिए मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत दिनांक 29 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला कौशल विकास पर आधारित शॉर्ट टर्म कोर्स था जिसकी विशेषज्ञ सुषमा सिंह ने विद्यार्थियों को कई प्रकार के प्रिंटिंग जैसे टाई एंड डाई बंधनी ब्लॉक स्टैंसिल के बारे में बताया और सिखाया । मोल्डेट से कई प्रकार की कलाकृतियां बनाना सिखाई। वेस्ट मटेरियल से तोरण एवं बुकमार्कर बनाना बताया। इस प्रकार के शॉर्ट टर्म कोर्स से विद्यार्थी अपने स्वयं के रोजगार कर सकते हैं लघु उद्योग धंधे कर सकते हैं एवं आर्थिक रूप से विकसित होकर देश के विकास में सहायक हो सकते हैं इस प्रकार के कौशल विकास के शॉर्ट टर्म कोर्स करके विद्यार्थी स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.