पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

चंदौली :  मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज शुक्रवार को महिलाओं के सशक्तिकरण स्वावलंबन सुरक्षा एवं सम्मान हेतु संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पोस्टर निर्माण में विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिला हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर महिलाओं के पोषण के लिए आवश्यक तत्वों से संबंधित पोस्टर महिला आत्मनिर्भरता से संबंधित पोस्टर एवं महिला सुरक्षा से संबंधित पोस्ट का निर्माण किया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.