छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क से किया गया जागरूक

चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति चरण- 5 के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्राओं में जागरूकता का संचार किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रोo रितु खरवार सदस्य सुमन मुखर्जी एवं भावना जायसवाल के निर्देशन में छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछी गई एवं समाधान बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉo सुकृति मिश्रा ने छात्राओं से कहा कि महिला हेल्प डेस्क आपकी सुरक्षा सम्मान एवं आपको आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक व्यापक सरकारी पहल है जिसके अंतर्गत मुख्य हेल्प लाइन प्रदान किए गए हैं जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन) 112 (आपातकालीन) 181 (महिला हेल्पलाइन) 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जिस पर आप आपातकालीन अवस्था में नंबर डायल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.