ग्राम पंचायत सैदुपुर में बिजली बिल राहत योजना 2025 के लिए शिविर का आयोजन,

चंदौली-  सैदुपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत उपभोक्ताओं के पंजीकरण एवं बिल सुधार के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने रखा। जिसमें 16 ots पंजीयन किए गए 

शिविर में मौजूद विद्युत विभाग के जे०ई० रविशंकर प्रजापति व कर्मियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही राहत योजना के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। योजना के अंतर्गत पुराने बकाया बिलों पर 100% ब्याज माफी, तथा मूलधन पर 25% तक की छूट में राहत जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

ग्रामीणों ने अपने बिजली कनेक्शन, बकाया राशि,  OTS पंजीकरण संबंधी कार्य करवाए। कई उपभोक्ता अपने दस्तावेजों के साथ नजर आए, वहीं अधिकारी लगातार आवेदन फॉर्म की जाँच और डेटा एंट्री में लगे रहे।
शिविर के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने पुराने बिलों को नियमित कराने में बड़ी राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत सैदुपुर पंचायत भवन में लगे इस शिविर से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। जिसमें लाईनमैन सतीश पाल,मनोज , इंदल,विजय जायसवाल,लालता,अमरनाथ,मनोज जायसवाल, व सभी कर्मचारी मौजूद रहे I

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.