सत्ता पक्ष के ठेकेदार नहरो व माइनरो मे कोरमपुर्ती कर भाजपा सरकार की छबि धुमिल करने मे जुटे

चंदौली - चकिया तहसील के रसिया गांव के समीप रसिया माइनर मे किसानों के खेतो मे हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंचाने के लिए रसिया माइनर की सफाई का कार्य किया जा रहा है लेकिन माइनर मे सफाई के नाम ठेकेदार के द्वारा बडे पैमाने पर कोरमपुर्ती का मामला प्रकाश मे आया है क्षेत्र के किसानों मे बढता आक्रोश किसानो का आरोप है माइनरो मे सिचाई बिभाग के जेई और ठेकेदारो की सांठगांठ से माइनरो मे सफाई के नाम पर कमीशन इस बार भी हाबी नजर आयी है सफाई के नाम पर आये पैसे मे सरकारी पैसो मे बंदरवाट किया गया कमीशन का हिस्सा सभी टेबल तक पहुंचा जिससे सफाई कागजो तक सिमट तक रह गयी है सिचाई बिभाग कार्यालय के अनुसार चकिया तहसील क्षेत्र मे जो भी नहरो व माइनरो का सफाई का ठेका हुआ है अधिकांश ठेकेदार सत्ता पक्ष से जुडे है तथा सभी ठेकेदार अपनी पहुंच लखनऊ तक का हवाला दे रहे है  तथा सत्ता पक्ष के करीबी बताए जा रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप की राजनीतिक रसुख वाले ठेकेदारो के आगे ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है  जिससे नहरो व माइनरो की सफाई के नाम पर बस खानापुर्ती होकर कागजो तक  रह गयीं  है सिचाई बिभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहरो व माइनरो की सफाई की कोरमपुर्ती की जानकारी होने के बाद भी सत्ता पक्ष के ठेकेदारो के आगे नतमस्तक होते नजर आ रहे है तथा अपनी आंखे बंद करने मे ही अपनी भलाई समझ रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप है की सिचाई बिभाग के द्वारा सफाई का ठेका तो दिया गया मगर ठेकेदारो के उपर सफाई नही करने पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिससे किसान अपने को ठगा महसुस कर रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप ठेकेदारो के द्वारा आगे के नहरो व माइनरो का फोटोज खिचाकर पैसो का भुगतान करा लिया जाएगा और एक बार फिर किसान अपने खेतो मे पानी पहुंचाने को लेकर सिचाई बिभाग से लेकर जनपद तक चक्कर लगाते रहेगें।

नहरो मे पानी खुलते ही भ्रष्टाचार पर ढक जाएगा पर्दा

क्षेत्र के किसान नेताओं ने बताया की नहरो व माइनरो मे खानापुर्ती तथा कमीशन का मामला व शोरशराबा नहर मे पानी आते ही खत्म हो जाएगा और सरकारी पैसों का भुगतान हो जाएगा। माइनरो मे अतिक्रमण बनी प्रमुख समस्या क्षेत्र के किसानों का आरोप है की रसिया गांव के समीप माइनर को पाट कर अतिक्रमण कर दिया गया है जिससे पानी टेल तक नही पहुंच सकेगा अगर सिचाई बिभाग के अधिकारी अतिक्रमण को साफ करवा देते है तो किसानों के हितो मे बेहतर कार्य हो जाएगा क्या कहते है जिम्मेदार वही सिचाई बिभाग के एसडीओ राकेश तिवारी ने बताया की मामला संज्ञान मे नही है जेई से रसिया माइनर की सफाई देखवाते है अब देखना दिलचस्प होगा की रसिया माइनर मे सफाई  के नाम पर कोरमपुर्ती होगा संम्बन्धित ठेकेदार पर कोई कार्यवाही होगी

रिपोर्टर - मधुप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.