आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमरा मे मासिक बैठक हुई संम्पन्न

चंदौली - चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र  के आयुष्मान आरोग्य मंदिर  अमरा मे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंकी के द्वारा Cho Psp की मासिक समीक्षा बैठक किया गया जिसमें क्षेत्र की  ग्राम प्रधान ,कोटेदार एनम आशा  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,समुह सखी, वॉलेंटियर,और गांव के  फाइलेरिया के मरीज उपस्थित थे। जिसमें सभी प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं के संदर्भ में हेल्प डेस्क ,फाइलेरिया उन्मुलन के संदर्भ में जिला कोर कमेटी तथा मलेरिया एवं फाइलेरिया की रोकथाम, पहचान, उपचार तथा सामुदायिक जागरूकता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। CHO रिंकी ने  बताया कि हमारे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है वैसे तो हमारे क्षेत्र के बहुत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है फिर भी जिन लाभार्थियों का कार्ड नहीं बना है वो सेंटर पर आ कर बनवा सकते है ।प्रशिक्षण के दौरान कहा की “मलेरिया एवं फाइलेरिया दोनों ही नियंत्रित किए जा सकने वाले रोग हैं, लेकिन इसके लिए समुदाय तक सही जानकारी और समय पर उपचार पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।आप सभी इस दिशा में सबसे महत्वपुर्ण भुमिका निभाते हैं।”
 
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:
मलेरिया,फाइलेरिया के लक्षण, जाँच तथा त्वरित उपचार बैठकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान पानी की निकासी,लार्वा नियंत्रण और मच्छर रोधी उपाय बुखार सर्वे एवं रोगियों की समय पर रिपोर्टिंग सामुदायिक स्तर पर IEC
 
गतिविधियाँ बढ़ाने पर विशेष जोर
सभी मरीजो को mmdp प्रशिक्षण और किट देने के लिए बताया गया । कार्यक्रम में एनम आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,समुह सखी , वॉलेंटियर और फाइलेरिया मरीजों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को स्वच्छता, बचाव एवं रोग नियंत्रण के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।और MMDP का डेमो देकर सभी को बताया गया की इसका कैसे उपयोग करना है I  इस अवसर पर विजय पुरवा के ग्राम प्रधान  हस्मतुल्लाह, अमरा उत्तरी के ग्राम प्रधान राजेश बिंद , कोटेदारअशोक सिंह छोटु सिंह एवं सीफार डीसी सुबोध दीक्षित एवं दिवाकर जी द्वारा तकनीकी सहयोग किया गया।
 
रिपोर्टर - सुमित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.