30 जनवरी को वार्षिक चुनाव कराया जाएगा संपन्न
चन्दौली - डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान वार्षिक चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय ने चुनाव की तिथि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को किया जाएगा। नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 28 जनवरी व नाम वापसी 29 जनवरी को होगा। 30 जनवरी को वार्षिक चुनाव संपन्न कराया जाएगा। श्री पांडे ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न होगा। संभावित उम्मीदवार अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शहाबुद्दीन, आनंद सिंह, संतोष कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, राहुल सिंह, निजामुद्दीन, राजबहादुर सिंह ट्विंकल, रामप्रकाश मौर्य, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - सुमित सिंह


No Previous Comments found.