संघ शताब्दी वर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

चंदौली : संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) द्वारा पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। शिविर में स्वयंसेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक लगभग 50 लोगों द्वारा रक्तदान किया ।  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे असंख्य जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु नारायण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक के युग में बहुत कुछ बनाया जा सकता है, लेकिन आज तक रक्त का निर्माण संभव नहीं हो पाया है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
कार्यक्रम का संचालन पार्थ ऐरी ने किया तथा रोहित ने धन्यवाद  ज्ञापन  द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिविर में सभी रक्तदाताओं का नि:शुल्क कैल्शियम टेस्ट रेड क्लिफ लैब (अभिनव) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आशुतोष राणा, अंकित विजय तिवारी, कुंदन सिंह नगरमहामंत्री डॉ. एस. के. चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश सिंह (फार्मासिस्ट), इंद्रजीत सिंह, मोतीलाल गुप्ता, जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख, काउंसलर संध्या ज्योति, दयाशंकर, लखनदर,  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यार्थी कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं को निरंतर रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.