टैक्सी की छत में बने गुप्त खांचे से 32 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
चंदौली : उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने एक टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त खांचे से 32 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ की यह खेप उड़ीसा से बिहार ले जाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान वाहन की संदिग्ध गतिविधि पर तलाशी ली गई, जिसमें टैक्सी की छत के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सदर थाना पुलिस की सतर्कता से बड़ी तस्करी नाकाम हो गई।
रिपोर्टर : अंकित सैनी


No Previous Comments found.