एमडीएस पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन
चंदौली : आज एमडीएस पब्लिक स्कूल के परिसर में होली महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केवल गुलाल के साथ सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हमारी समृद्ध संस्कृति, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री कृष्णा तिवारी ने अपने संदेश में कहा:
“होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी मतभेद मिटाकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का अवसर है। हमें प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से पर्व मनाते हुए पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सकारात्मकता की भावना रखनी चाहिए। यही हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और एक सशक्त समाज की नींव है।” कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : सुमित सिंह

No Previous Comments found.