कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध पुलिस कमिश्नरेट
चंदौली : मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।
वासन्तिक नवरात्रि में मन्दिर/स्थापित पण्डाल/मेला का विवरण:-
‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में अबतक कमिश्नरेट वाराणसी के 2489 अधि0/कर्म0गण द्वारा मन्दिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं 255 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 15779 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा 17509 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।
एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा अबतक स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 508 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 6329 व्यक्तियों को चेक कर 1714 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 51 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही तथा 58 व्यक्तियों के विरूद्व अन्य कार्यवाही करते हुए 03 के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
मिशन शक्ति केन्द्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमः-
कमिश्नरेट वाराणसी के 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर अबतक 249 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 6115 महिलाओं/बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 6115 सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित पम्फलेट वितरित कर विशेष रूप से जागरूक किया गया।
महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस की फूट पैट्रोलिंगः-
महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अबतक 476 स्थानों एवं पीआरवी द्वारा 494 स्थानों पर फूट पैट्रोलिंग करते हुए 6868 व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 7157 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक की गयी।
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अबतक 419 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 3299 वाहनों को चेक कर 514 वाहनों का चालान कर 27 वाहनों को सीज कर 03 के विरूद्व अभियोग पंजीकृत किया गया।
महिला अपराधों से सम्बन्धित संवेदनशील स्थानों/हॉटस्पाट पर सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापनः-
कमिश्नरेट वाराणसी में महिला अपराधों से सम्बन्धित चिन्हित संवेदनशील,हॉटस्पाट स्थानों पर अबतक 26 सीसीटीवी कैमरें एवं 89 स्टीट लाइट अधिष्ठापित करावाया गया।
डिजिटल स्क्रीन पर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित लघु फिल्मों का प्रदर्शन:-
महिला सुरक्षा से सम्बन्धित 20 स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन करवा कर जागरूक किया गया।
1-‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0 द्वितीय चरण ) थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता गिरफ्तार, लगभग 04 वर्ष बाद अपहृता बरामद:-
थाना जंसा के उ0नि0 पवन कुमार यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 वर्ष बाद मु0अ0सं0 0247/2021, धारा 363 भादवि से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376(3) भादवि, 5एम/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही।
रिपोर्टर : अंकित सैनी

No Previous Comments found.