नाली निर्माण अधुरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी तीन साल से जूझ रहे ग्रामीण
चंदौली : जनपद के चकिया ब्लॉक के हरीपुर गांव में घरो से निकलने वाली जल निकासी पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव में नाली निर्माण अधुरा होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे गलियो मे बह रहा है, जिससे आमजनो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों अशोक तुफानी के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे सड़क पर जलभराव के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध फैलने लगती है।ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य धरातल पर कुछ विवाद के चलते बीच में ही रुक गया है। विवाद के कारण आगे का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे पुरा सिस्टम ठप पड़ा है और गांव के लोग रोजाना इस समस्या से जुझने को लाचार हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निस्तारण नहीं हुआ, तो यह समस्या स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित समस्या पर कब संज्ञान लेकर राहत पहुंचाता है।
रिपोर्टर : मधुप श्रीवास्तव
No Previous Comments found.