चंदौली में MDS PUBLIC SCHOOL बना ऑनलाइन परीक्षाओं का प्रमुख केंद्र

चंदौली : जिले के लिए गौरव का विषय है कि MDS PUBLIC SCHOOL, चंदौली में दिनांक 30 व 31 मार्च को अग्निवीर वायु सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा पूर्णतः व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

परीक्षा का संचालन एयरफोर्स के अधिकारियों, आर्मी के जवानों तथा चंदौली पुलिस की देखरेख में किया गया, जिससे सुरक्षा एवं अनुशासन के उच्च मानक सुनिश्चित किए गए।
वर्तमान समय में भी इसी विद्यालय में NTA JEE Mains की परीक्षा निर्बाध रूप से आयोजित की जा रही है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि MDS PUBLIC SCHOOL वर्ष 2021 से निरंतर ऑनलाइन परीक्षाओं का सफल आयोजन करता आ रहा है। जिले में इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उन्हें समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ भागदौड़ से भी राहत मिलती है।
विद्यालय प्रशासन की इस पहल की जिले भर में सराहना हो रही है। यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में भी एक विश्वसनीय एवं उत्कृष्ट केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.