चकिया नगर पंचायत में नई जिम्मेदारी: राजू माली बने चेयरमैन प्रतिनिधि

चंदौली : आदर्श नगर पंचायत चकिया में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी राजू माली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 17 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। जारी आदेश के अनुसार, अध्यक्ष की अनुपस्थिति में राजू माली नगर पंचायत कार्यालय में समन्वय बनाकर नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सहयोग करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि राजू माली की नियुक्ति से शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर उमेश चौहान, बादल सोनकर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मधुप श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.