रंगोली कार्यक्रम में छात्राओं ने भरे कल्पनाओं के रंग

चंदौली :  पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में सोमवार को मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण व नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत रंगोली कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर रितु खरवार एवं सदस्य डॉक्टर सुमना मुखर्जी के निर्देशन में किया गया जिसमें छात्राओं ने उक्त विषय पर विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक कानून है जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा ।यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है तथा यह अधिनियम महिला नेतृत्व वाले विकास पर बल देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति फेज 5 का द्वितीय चरण चल रहा है जो कि एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना भी है। प्राचार्य महोदया डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रंगोली की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.