32 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कौवाघाट पुल के पास से नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली- जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कौवाघाट पुल के पास से एक मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्कर मुलायम यादव व बलवंत यादव को गिरफ्तार किया है।
बरामद गांजे की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बेचते थे। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
रिपोर्ट अंकित सैनी

No Previous Comments found.