पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन
चंदौली : भगवान सोमनाथ के आधुनिक मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में पूरे देश में सोमवार को "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व"' धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में सोमवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन से प्राप्त आदेश अनुसार "सोमनाथ का महत्व" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने की। सोमनाथ के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व पर बोलते हुए संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉo रविकांत भारद्वाज ने मंदिर की चंद्रदेव द्वारा स्थापना से लेकर महमूद गजनवी द्वारा विध्वंस की कहानी विद्यार्थियों को बताया गया। आगे उन्होंने प्राचीन भारतीय शासकों द्वारा उसके पुनर्निर्माण की तथा वर्तमान मंदिर के निर्माण में भारत के प्रथम गृह मंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की संकल्प से सिद्धि तक की कथा भी बताई गई।
इसके बाद गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो.रितु खरवार ने मंदिर निर्माण की विभिन्न शैलियों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा अंत में प्राचार्य महोदया द्वारा अपने आध्यक्षीय उद्बोधन में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक महत्व पर गहराई से प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों से अपने गौरवशाली इतिहास व संस्कृति को जानने एवं अपनाने की सलाह दी गई।
रिपोर्टर : सुमित सिंह


No Previous Comments found.