चतूरीपुर गांव में 10 दिन से नहीं बन पाया लाइन गांव वासियों ने जनप्रतिनिधियों व विजली विभाग पर लगाया आरोप

चंदौली : चकिया चंदौली चतूरीपुर में तुफान के बाद से अभी तक कोई भी लाईन मैंने गांव में गिरे हुए बिजली के खम्भे एवं तारों का नहीं लिया सुध।
गांव वालों का कहना है कि हम लोगों को फोन करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कोई भी फोन नहीं उठा रहा है।
 जनप्रतिनिधि द्वारा कोई हम लोगों के गांव का सुध अभी तक नहीं लिया गया है।
गांव वासियों का कहना है कि वोट के समय सभी नेता आते हैं और मुसिबत पर कोई नहीं दिख रहा है। गांव के सभी लोग क्रोध से भरे हुए हैं, उन लोगों का कहना है कि हम लोग बॉर्डर पर हैं तो हम लोगों को पाकिस्तानी समझ लिया गया है क्या, सरकार कोई सुध हम लोगों की अभी तक नहीं ले रहे हैं, वहीं गर्मी की  हालत बेहाल है।

वहीं स्कूल के छुट्टीयों के  के बाद सभी बच्चे अपने नानी के घर आ गए हैं।
  गांव में जो बच्चे अपने नानी के घर मौज मस्ती के लिए तैयार थे वहीं लाइन के गड़बड़ होने से बच्चे अपने मे ही परेशान बेहाल है।
गांव के लोगों की एकदम  हालत गम्भीर है ,वही विधायक कैलाश आचार्य को एवं विद्युत विभाग के अधिकारी को कोसते हुए गांव वासियों ने कहा कि अगर यही हालत बनी रही तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे।
 आगे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
और बिजली विभाग के आफिस का घेराव  करने पर बाध्य होंगे और इसके जेम्मेवार शासन प्रशासन होगा।
वहीं सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि आज 10 दिन बाद बिज़ली विभाग का कोई कर्मचारी चतुरीपुर ग्राम दौरा भ्रमण तक नहीं किया है।
य़ह जोगेश्वर नाथ पावर हाउस से  अमरा फीडर पर अंतिम छोर पर बसा  गांव है ,जैसे लगता है कि हम लोग पाकिस्तान में बसे हुए हैं।
 बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी को फोन करिए तो फोन उठाया नहीं जाता या तो मिलता नहीं जनप्रतिनिधियों का हाल ये है कि चुनाव के समय दर्शन देगे हम लोग आज किस हाल में अपना दर्द किससे साझा करें।

रिपोर्टर : अंकित सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.