भीषण सड़क हादसा,युवक के उड़े चीथड़े,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस,अज्ञात वाहन की तलाश जारी

चन्दौली : जनपद चन्दौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के बोदारा कला पुल के समीप बीते रविवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान चन्द्रमा (27) पुत्र बिहारी लाल निवासी नरसिंहपुर कला थाना शहाबगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अंकित सैनी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.