केंद्र सरकार के 12 वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं से किया गया जागरूक
चंदौली - मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज शुक्रवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून - 21 जून 2026 के समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. रीतू खरवार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कार्यक्रम संयोजक दिलशाद अंसारी प्रवक्ता वाणिज्य के द्वारा विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के 12 वर्ष में किए गए विकास कार्य एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना,जनधन खाता योजना,प्रधामंत्री आवास योजना,प्रधामंत्री उज्ज्वला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,जल जीवन मिशन एवं स्वस्छ भारत मिशन के बारे विस्तृत रूप से प्रकाशित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया साथ ही साथ शिक्षकगण में डॉ.पवन गुप्ता,रवींद्र यादव एवं कर्मचारीगण में राजेंद्र प्रसाद,सर्वजीत उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - सुमित सिंह
No Previous Comments found.