महाविद्यालय में नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कैंपेन का किया गया सजीव प्रसारण
चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कैंपेन का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिनांक दो अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ सुकृति मिश्रा, प्रोफेसर रीतु खरवार, डॉ रजनीश, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अमित कुमार विश्वकर्मा आदि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
महाविद्यालय मैं अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा माय भारत पोर्टल पर डिजिटल शपथ ली जा गई तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। यह कार्यक्रम 2 वर्षों तक प्रत्येक रविवार विभिन्न संगठनों की मदद से चलाया जाएगा ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़ कर अपना जीवन बर्बाद ना करे।
रिपोर्टर : सुमित सिंह

No Previous Comments found.