महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां, पंपलेट बाट किया गया जागरूक

चंदौली :  मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन वाराणसी इकाई के प्रशिक्षकों द्वारा एक सड़क सुरक्षा जगरूकता हेतु सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यशाला के मुख्य वक्ता रोहन दुरेजा एवं सहयोगी वक्ता सनी देओल तथा रूप नारायण ने विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिये गए संकेत चिन्ह एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बहुत सारी जानकारियां बड़ी बारीकी से बताए एवं उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किये। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता में तथा सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी के कुशल प्रबंधन  में कार्यशाला सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में महाविद्यालय के वरिष्ठटम प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा व प्रो.रीतू खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, कन्हैयालाल भारती, रवींद्र यादव, डॉ. अरविन्द कुमार, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज एवं कर्मचारीगण में  बिनोद कुमार, राजेश कुमार, सर्वजीत चौहान,  राजेंद्र प्रसाद एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुमित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.