एमएलसी (MLC) पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख रुपये की ठगी करने वाला शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली : वादिनी मुकदमा से अभियुक्त चन्द्रबहादुर मौर्य पुत्र खरपत्तू मौर्य निवासी ग्राम पिपरी थाना भदोही जिला संतरविदासनगर(उ0प्र0) उम्र करीब 41 वर्ष द्वारा वादिनी रीता चिरई पत्नी श्री दशरथ निवासिनी ग्राम कैली पोस्ट कुरहना थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से एमएलसी का पद दिलाने के नाम पर कुल 17 लाख 22 हजार रुपये का गबन करने का अपराध कारित किया गया है । जब वादिनी द्वारा अपना पैसा माँगा गया तो गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने सरीखा अपराध कारित किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में जनपद चन्दौली के थाना अलीनगर एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17 लाख 22 हजार रुपये ऐठ लेने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 565/25 धारा 318(2),316(2),352, 351(2),383,336(3),340(2) बीएनएस का अभियोग दिनांक 07.12.2025 को पंजीकृत किया गया था व अभियोग की विवेचना प्रचलित थी । 
 
रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.