उदयपुर गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष सिंह (28 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत

चंदौली :  शहाबगंज थाना क्षेत्र - उदयपुर गांव  शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष सिंह (28 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उत्कर्ष ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था। परिजनों द्वारा तुरंत उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शहाबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोटर : अंकित सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.