समाजसेवी रवि शर्मा की मदद से बेसहारा महिला को मिला नया जीवन

चंदौली : समाजसेवी रवि शर्मा ने एक बार फिर मानवता का मिसाल पेश किया है। रवि शर्मा के प्रयास से एक लावारिस अस्वस्थ महिला को नया जीवन मिला है। 

बता दें लगभग दो माह पूर्व बीएचयू के कर्मचारी रवि रंजन द्वारा इनको सूचना मिली की मुगलसराय स्थित आरपीएफ कॉलोनी क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं लावारिस अवस्था में एक महिला भटक रही है। समाजसेवी रवि शर्मा ने उस महिला की दयनीय स्थिति को देखा और तुरंत मदद करने का फैसला लिया। महिला को उन्होंने अपना घर आश्रम, वाराणसी की टीम के माध्यम से रेस्क्यू कराया।
लगातार सेवा, देखभाल और उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ। आज “अपनों से मिलन” टीम के अथक प्रयास एवं स्थानीय सहयोग से उन्हें उनके घर और परिवार तक पहुँचाकर उनके पति एवं परिजनों से सकुशल मिला दिया गया।
आपको बता दें कल तक जो महिला अपनों से बिछड़कर सड़कों पर भटक रही थीं, आज फिर अपने घर और परिवार के बीच हैं—यही इस रेस्क्यू और सेवा की सबसे सुंदर सफलता है।
समाजसेवी का यह प्रयास समाज में मानवता और निस्वार्थ सेवा की एक अद्भुत मिसाल पेश करता है।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.