पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

चंदौली - मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन शैली पर प्रकाश डाले एवं प्रो.रजनीश कुमार ने शिक्षक पर्व पर एक बहुत ही सुंदर कविता का गायन किया गया जो शिक्षक दिवस से प्रेरित था। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता में एवं महविद्यालय के प्राध्यापकों में वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो. रजनीश कुमार, डॉ. रवींद्र यादव, कन्हैयालाल लाल भारती, डॉ. अमित कुमार विश्वकर्मा, दिलशाद अंसारी, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज,  राजेश कुमार एवं अधिक संख्या में विद्यार्थियों जैसे रिया मिश्रा, खुशी पांडेय, रोकैया, अभिषेक यादव, कुलदीप मौर्य इत्यादि लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

रिपोर्टर - सुमित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.