चंदौली में छात्राओं को नारी सुरक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर किया गया जागरूक
चंदौली - मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता में "नारी सुरक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत में सेनेटरी पैड का योगदान" विषय पर कार्यक्रम हुआ जो "आदर्श जन- सेवा फाउंडेशन" के अंतर्गत रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अर्चना शास्त्री (कोर डायरेक्टर) ने वूमेन सेफ्टी सैनिटरी पैड्स एवं प्रो- इजी गो एक्सेल पैड्स का तुलनात्मक प्रदर्शन किया एवं बताया कि प्रो - इसी गो एक्सेल पैड्स प्लास्टिक एवं रुई से बना है जो कि प्रयोग करने लायक नहीं है ।अपेक्षाकृत वूमेन सेफ्टी सैनिटरी पैड में 7 लेयर है ,जिसमें एक चिप भी है जिसका कार्य है एनर्जी पावर देना एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से भी यह सही है व 7 लेयर होने के कारण सोखने की क्षमता भी ज्यादा है। डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आदर्श जन सेवा फाउंडेशन के बैनर तले शिक्षा अनुदान के माध्यम से सहयोग किया जाता है जिसमें उम्र 1 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों को ₹50000 से ₹1 लाख तक की अनुदान राशि चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है तथा विवाह अनुदान की भी व्यवस्था है इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर स्नेहा कुमारी एवं इंद्रेश कुमार जी ने भी आवश्यक जानकारियां छात्राओं को प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर रीतू खरवार ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर रविकांत भारद्वाज एवं भारी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - सुमित सिंह
No Previous Comments found.