पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान की हुई शुरुआत

चंदौली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा कल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को 17 सितंबर 2026 को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा द्वारा की गई कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की कि आज शाम को 7:00 बजे हम सभी लोग मिलकर आशीर्वाद दीया जलाएं और जो विद्यार्थी संभव हो सके तो अपने परिवार के सदस्यों के साथ आशीर्वाद दीया पर प्रज्वलित करें। इस अवसर पर डॉक्टर पवन गुप्ता के द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूपरेखा बताई गई और इस बात से अवगत कराया गया कि आगे आने वाले एक महीने के अंतर्गत हम लोगों को किन-किन कार्यक्रमों को करना है। सेवा संकल्प अभियान की जानकारी और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर प्रकाश डाला गया। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अंतर्गत जनकल्याण, जन सेवा, रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, योजनाओं के अंतिम पायदान तक पहुंच, जन सहभागिता जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर पंकज कुमार झा, प्रोफेसर रितु खरवार, प्रोफेसर रजनीश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, कन्हैया लाल भारती, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉ रविकांत भारद्वाज, डॉ अमित कुमार, डॉक्टर दिलशाद अंसारी, महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पवन गुप्ता ने किया।

रिपोर्टर : सुमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.