पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने बनाया क्राफ्ट रंगोली
चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इन्नोवेशन चैलेंज कार्यक्रम के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रितु खरवार द्वारा व्यावसायिक योजना के अंतर्गत क्राफ्ट रंगोली का निर्माण करवाया गया। लगभग 50 छात्रों ने विभिन्न अनुपयोगी वस्तुओं यथा बचे हुए उन, दफ़्ती प्लास्टिक की बोरी आदि से अत्यंत आकर्षक क्राफ्ट रंगोली का निर्माण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य से स्थानीय एवं गृह में उपस्थित संसाधनों का समुचित प्रयोग कर हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग स्थापित कर स्व रोजगार द्वारा अपना आर्थिक एवं सामाजिक विकास करके अपने भाग्य का निर्माता स्वयं बनिए। कार्यक्रम में प्रोफेसर पंकज कुमार झा ,प्रोफेसर रजनीश ,डॉक्टर पवन गुप्ता ,डॉक्टर अरविंद कुमार ,डॉ रविंद्र यादव ,डॉ रविकांत भारद्वाज ,दिलशाद अंसारी ,अमित कुमार, डॉ अनुराधा पांडे, इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुमित सिंह

No Previous Comments found.