पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली
चंदौली : चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी तथा संविधान दिवस पर डॉ. अरविंद कुमार, दिलशाद अंसारी, अमित कुमार पाण्डेय ने अपने विचार प्रस्तुत किये, और कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने संविधान की विशेषता पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रजनीश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रीतू खरवार ने दिया। इस अवसर पर डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. रविकांत, एवं कर्मचारीगण तथा अधिक संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। साथ ही साथ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी ने सड़क सुरक्षा शपथ तथा सड़क सुरक्षा रैली भी महाविद्यालय में निकाली गयी।
रिपोर्टर : सुमित सिंह

No Previous Comments found.