नागभीड में गोवंशों की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, LCB ने ट्रक से 30 गोवंश किए बरामद
चंद्रपुर : चंद्रपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्थानीय अपराध शाखा (LCB) चंद्रपुर ने गोवंशों की अमानवीय और अवैध ढुलाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन नागभीड क्षेत्र में की गई, जहां एक ट्रक पर छापा मारकर 30 गोवंश बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ट्रक नंबर CG-24-S-7667 को रोका और तलाशी ली।
ट्रक में कुल 30 गोवंश—गाय, बैल और गोरे—अमानवीय तरीके से ले जाए जा रहे थे।
सभी गोवंशों को सुरक्षितता के लिए गौशाला, मौजा लाखनी (जिला भंडारा) में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने नागभीड थाने में अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर प्राणियों के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 सहित महाराष्ट्र पशुसंवर्धन अधिनियम 1976 (संशोधित 2015) और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मौके से ट्रक, दो मोबाइल फोन और 30 गोवंश जब्त किए हैं।
जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है—
गिरफ्तार आरोपी:
1. प्रदीप बालकृष्ण वाटघुरे (33) निवासी—देवरी, जिला गोंदिया
2. रिजवान अहमद अब्दुल रऊफ कुरेशी (28) निवासी—दारव्हा, जिला यवतमाल
वहीं इस मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है—
वांछित आरोपी:
3) मोहम्मद जमील कुरेशी, निवासी—नागपुर (जिनागपुर)
4) मोहम्मद साकिब खान, निवासी—मूर्तिजापुर, जिला अकोला
यह पूरी कार्रवाई उपविभाग ब्रह्मपुरी पथक की टीम द्वारा स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर के अंतर्गत की गई है।
फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
रिपोर्टर : गौतम मंडल

No Previous Comments found.