बीएसएनएल केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 17 लाख का तांबा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर : ‎महाराष्ट्र के चंद्रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीएसएनएल कार्यालय में रखे गए लाखों रुपये के तांबे के केबलों की चोरी का चंद्रपुर शहर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 17 लाख 27 हजार रुपये की कीमती सामग्री जब्त की है।

‎‎जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी की शाम ओल्ड जी.एम.टी. स्थित बीएसएनएल कार्यालय से 1200 और 800 जोड़ी के महंगे तांबे के केबल चोरी हो गए थे। चोरी गए केबलों की कुल कीमत करीब 13 लाख 77 हजार रुपये बताई गई थी। इस घटना के बाद बीएसएनएल अधिकारियों ने चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

‎मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी तथा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा।
‎‎गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
‎‎पेनप्पा रवि शेट्टी (35), सावरकर नगर
‎‎नितिन बाबूराव उरकुडे (33), आरटीओ कार्यालय के पीछे
‎‎ललित रोशन देशभ्रतार (23), उड़िया मोहल्ला
‎‎विजयकुमार कार्तिकराम नैतम (20), प्रकाश नगर
‎‎पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए केबल से निकाला गया सीलबंद तांबा और अपराध में इस्तेमाल किया गया अशोक लेलैंड का चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।
‎‎इस मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
‎‎चंद्रपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ लाखों की सरकारी संपत्ति बरामद हुई है, बल्कि तांबा चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है।

रिपोर्टर : गौतम मंडल

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.