भारी बारिश से बंगाली कैंप सब्जी मार्केट बना तालाब, जलभराव और कीचड़ से व्यापारियों व नागरिकों की बढ़ी परेशानी"

चंद्रपुर : चंद्रपुर के बंगाली कैंप सब्जी मार्केट परिसर की स्थिति काफी खराब दिखाई दे रही है। जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में सड़कें पानी से भरी हुई हैं और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित नजर आ रही है। बंगाली कैंप मार्केट चंद्रपुर का एक प्रमुख सब्जी एवं थोक बाजार माना जाता है। 

संक्षिप्त समाचार:

चंद्रपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बंगाली कैंप सब्जी मार्केट परिसर में भारी जलभराव हो गया है। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पानी जमा होने से कीचड़ और गंदगी फैल गई है। सब्जी विक्रेताओं, व्यापारियों और ग्राहकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जलनिकासी और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। जिले में भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं। 
लेकिन अब तक इस पर कोई करवाई नाही की गयी है।

रिपोर्टर : गौतम मंडल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.