नवनिर्माण पंचायत भवन का उद्घाटन एवं 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

चंदवारा : चंदवारा पूर्वी पंचायत भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के लोकप्रिय मुखिया अनिता देवी द्वारा विधिवत नवनिर्माण पंचायत भवन का उद्घाटन एवं झंडोत्तोलन किया गया। 

झंडोत्तोलन के पश्चात अपने संबोधन में मुखिया जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि चंदवारा पूर्वी पंचायत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है
 और पंचायत को बेहतर, सशक्त एवं आदर्श बनाने के लिए निरंतर मेहनत और ईमानदार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है।

इस गरिमामय अवसर पर पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार जी,प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी,अंचलाधिकारी अशोक भारती,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा,जिला परिषद नीतू यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,पंचायत सहायक अनिल यादव, जई आयुष कुमार,प्रज्ञा केंद्र संचालक विजय कुमार उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों में अजय बर्नवाल ,नंदकिशोर सोनी,नवीन पाण्डेय ,पिंटू साव,महेंद्र यादव,लीलावती देवी,शंकर दास,मुकेश सिंह,विनोद बर्नवाल,विजय मोदी,मुरली मोदी,दिलीप कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय,वंदे मातरम्  भगत सिंह अमर रहे के नारों के साथ हुआ, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

रिपोर्टर : गौतम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.