सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 77वे गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडातोलन हर्षौल्लास के साथ हुआ संपन्न

चंदवारा :  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में सरकारी, व गैर-सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

झंडोत्तोलन की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने की वही थाना परिसर में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी मौके पर पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार जी,प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी,जिला परिषद नीतू यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,पंचायत सहायक अनिल यादव,पिंटू साव,प्रज्ञा केंद्र संचालक विजय कुमार,अशोक कुमार,घनश्याम कुमार,नीतू देवी,राहुल कुमार उपस्थित रहे।साथ ही  प्रखंड सह अंचल कर्मी चंदवारा थाना के  जवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे l

रिपोर्टर : गौतम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.