Char Dham Yatra 2026 Registration: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तारीख, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध Char Dham Yatra 2026 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खोल दी गई है। अगर आप भी इस साल Kedarnath Temple या Badrinath Temple के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो अभी से अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

इस बार यात्रा की शुरुआत अप्रैल के तीसरे सप्ताह से होने जा रही है।

  • 19 अप्रैल को Gangotri Temple और Yamunotri Temple के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू होगी।
  • 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
  • 23 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट भी दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन यूजर्स Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करके भी आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं कर पाते, उनके लिए 17 अप्रैल से Rishikesh, Haridwar और Dehradun में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू किए जाएंगे।

स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

1. अकाउंट बनाएं
सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर “Register/Login” पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके अकाउंट बनाएं। मोबाइल पर आए OTP से इसे वेरिफाई करें।

2. यात्रा प्लान करें
लॉगिन करने के बाद “Create/Manage Tour” विकल्प पर जाएं। यहां तय करें कि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं या समूह के साथ। यात्रा की तारीख और उत्तराखंड में प्रवेश स्थान (जैसे हरिद्वार) चुनें।

3. धाम और तारीख चुनें
अब जिन धामों के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें। कैलेंडर में अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुनें। यदि तारीख लाल रंग में दिखाई दे रही है तो समझिए उस दिन का कोटा भर चुका है।

4. दस्तावेज अपलोड करें
यात्री का नाम, उम्र, फोटो और पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) की जानकारी भरें और उसकी स्कैन कॉपी अपलोड करें।

5. सबमिट करें
सभी जानकारी जांचने के बाद “Submit” पर क्लिक करें। सफल पंजीकरण के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज और Yatra Registration Card मिल जाएगा।

श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर विवाद

इस बीच सरकार के एक फैसले को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने इस साल यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है। Char Dham Hotel Association ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इससे स्थानीय व्यापार पर असर पड़ेगा।एसोसिएशन के अध्यक्ष Rajesh Mehta ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस फैसले पर दोबारा विचार नहीं किया तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन शुरू किया जा सकता है।हालांकि सरकार का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना जरूरी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.