VB G RAM G लावालौंग मंडल कार्यशाला संपन्न
लावालौंग : बीवी जी राम जी ग्रामीण योजना का आज लावालौंग बजरंग बली मंदिर यज्ञशाला परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू की अध्यक्षता में किया गया कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में सिमरिया विधानसभा के विधायक कुमार उज्ज्वल दास जी उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किए विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने बताया की पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार दिया जाता था जिसे अब 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा एवं कच्चे कार्य के साथ अब पक्के कार्य भी किए जाएंगे और इस योजना में ग्राम सभा की भूमिका अहम होगी ग्राम सभा के जरिए जो भी कार्य स्वीकृति होगी वो कार्य किए जाएंगे और यह सभी कार्य ग्राम के विकास के लिए वरदान होंगे कांग्रेस पार्टी को योजना से नहीं भगवान राम के नाम से परेशानी है और उनके बिचौलिए अब भ्रष्टाचार नहीं कर पाएंगे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि गोविंद ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी, भाजपा नेता प्रदीप साहू,पंचायत संयोजक शोभनाथ यादव, अरविंद नन्द कश्यप, रंजित केशरी, पिंटू यादव, निर्मल विश्वकर्मा, दीपक ठाकुर, प्रमोद साहू ,सोशल मीडिया प्रभारी रामजीत गंझु, अजय यादव, अनिल सिंह, प्रमोद साहू ,अमरेश गंझू , रंजित विश्वकर्मा, नागेन्द्र ठाकुर, महेंद्र साहू, विरोधी गंझु, राजू यादव, कन्हैया साहू, रोहित यादव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर : मो0 साजिद


No Previous Comments found.