लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

चतरा :  लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बांदु छठ तालाब,हुटरु तथा लावालौंग जालमा छठ घाट  पर लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस कठिन व्रत के दौरान प्रखंड के विभिन्न नदी, तालाब और छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा इलाका छठी मैया के गीतों और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से हुई, जिसके बाद ‘खरना’ के दिन व्रतियों ने विधि-विधान के साथ पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं अंतिम दिन प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया गया।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.