श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन, क्षेत्र में उत्साह व धार्मिक माहौल

चतरा :  लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत  कोलकोले पंचायत के भूषाड़ गांव में रविवार को श्री श्री रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन की गई। इस क्रम में यज्ञ स्थल पर विधि विधान के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। यह पावन कार्य की पूज्य मोनी बाबा अवधेश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है।यह यज्ञ के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी विद्या देवी द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर आगे की कार्य का शुभारंभ किया गया है। श्री श्री रुद्र महायज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन आगामी सात जून तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है। यह धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकोले पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू शामिल हुए तथा उन्होंने इस पावन अवसर पर क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता,भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं आगे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में यह धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर इस महायज्ञ को सफल बनाएं और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। और उन्होंने सभी को यह भी कहा कि यह आयोजन समिति के द्वारा भी समस्त क्षेत्रवासियों सादर आमंत्रित है और इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें तथा समाज में शांति समृद्ध और सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में खीरू प्रजापति, जगदीश सिंह, दिलीप प्रजापति फूलू प्रजापति, महेश ठाकुर, सूचित ठाकुर, अवधेश शाह, मदन सिंह, गौतम कुमार, संजय शाह, रेखा देवी, मनीषा देवी, ममता देवी, मन्नू प्रजापति, संतोष साहू समेत कई श्रद्धालु तथा गणमान्य लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.