मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,पूर्व में भी काट चुका है कड़ी सजा
चतरा : लावालौंग पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 45/26, दिनांक 9 जुलाई 2026 के रिमी पंचायत स्थित झरदाग गांव के प्राथमिकी अभियुक्त राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराएं के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोप है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।वह पूर्व में अपनी पत्नी और मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 24/2005 में दोषी ठहराया जा चुका है तथा उस मामले में 12 वर्ष की कठोर कारावास की सजा भी काट चुका है।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.